कैप्शन: बघाडू रेंज में खड़ा अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर
गुलालझरिया ठेमा नदी से अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर धराया ,सीज
दुद्धी/सोनभद्र|बघाडू रेंज के सुरक्षित वन क्षेत्र गुलालझरिया ठेमा नदी से बुधवार की भोर साढ़े तीन बजे अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने धर दबोचा और कब्जे में लेते हुए रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया|वन विभाग की कार्रवाई से खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया|
वन दरोगा बंधु राम ने बताया कि बीती रात्रि सूचना मिली कि ठेमा नदी से कोई ट्रैक्टर से अवैध बालू खनन परिवहन किया जा रहा है|इतने में टीम पहुँची और घेराबंदी कर ट्रैक्टर को दबोच लिया गया| ट्रैक्टर को सीज करते हुए सीजर की कार्रवाई डीएफओ को प्रेषित है|टीम में वन दरोगा विशाल , वन रक्षक साजिद ,नकछेदी राम बीट प्रभारी ,सत्यनारायण बीट प्रभारी मौजूद रहें|







