दुद्धी : दुद्धी के सुप्रसिद्ध रासलीला का हुआ शुभारंभ

दुद्धी के सुप्रसिद्ध रासलीला का हुआ शुभारंभ
श्याम अग्रहरि
दुद्धी/सोनभद्र| स्थानीय तहसील प्रांगण में सोमवार को दुद्धी के सुप्रसिद्ध रासलीला का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड के कर कमलों  द्वारा किया गया ,विधायक ने सर्वप्रथम हनुमान जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया तत्पश्चात बांके बिहारी श्री कृष्ण व राधा रानी की आरती उतारी व तिलक लगा कर लीला का शुभारंभ किया |विधायक ने कहा कि रासलीला में श्री कृष्ण की लीला देखने मिलता है कि कैसे प्रभु ने बाल्यकाल में अपने नटखट रूप से लोगो का मन मोहा और कैसे असुरों का नाश किया |इसके उपरांत लोगों ने श्री कृष्ण व राधा का लीला देखकर आनंदित हुए| 
इस दौरान आलोक अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि  मनोज मिश्रा , रामेश्वर राय , विंध्यवासिनी  प्रसाद ,दिलीप पांडेय , शिवशंकर गुप्ता , मनीष जायसवाल , , राजेश्वर प्रसाद राजू बाबु,संदीप गुप्ता ,भगवान सोनी ,मिथिलेश गुप्ता , संजय कुमार ,रूपेश सोनी ,कुंदन कुमार  आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे|
बता दे कि दुद्धी नगर पंचायत तहसील प्रांगण में मथुरा व वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा लगातार 50 वर्षों से रासलीला का आयोजन किया जा रहा है |