दुद्धी/सोनभद्र| एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने खजूरी गांव में एक किसान की खेत मे क्रॉप कटिंग कर धान की पैदावार का आकलन किया |एसडीएम ने बताया कि नाप जोख कर एक विश्वा खेत में हुए धान की उपज का आकलन किया जा रहा है फिर उसी के हिसाब से किसानों के प्रति बीघा धान की फसल की पैदावार का आकलन कर लिया जाएगा ,उसके बाद किसानों के धान की प्रति बीघा पैदावार की हिसाब से खरीद का निर्धारण भी किया जाएगा|







