श्याम अग्रहरि
ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग
सूर्यास्त के बाद व सूर्योदय तक ना हो गाड़ियों का परिचालन
दुद्धी/सोनभद्र| पिपरडीह व जाबर गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पिपरडीह व जाबर की अगुवाई में एसडीएम शैलेन्द्र कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर जाबर पिपरडीह मार्ग को पटरी व सड़क निर्माण कराने के उपरान्त ही बालू लदे वाहनों को चलाये जाने की मांग की है| वहीं सूर्यास्त से सूर्योदय तक ट्रकों के परिचालन समेत खनन के कार्य को रोके जाने की मांग की है ,ग्रामीणों ने कहा कि 18 जून 2022 को तहसील समाधान दिवस में आये कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा को भी ज्ञापन सौंपा था लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई और पुनः पिपरडीह कनहर नदी से बालू लदे ट्रकों को निकाले जाने की तैयारी है|यदि समय रहते हुए इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वे आंदोलन के बाध्य होंगे व गाड़ियों के परिचालन रोक देंगे ,जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी|
ग्रामीणों ने एसडीएम को अवगत कराया कि ग्राम पिपरडीह कनहर नदी से पिपरडीह व ग्राम जाबर गांव होते हुए बालू लदी ओवरलोड गाड़ियों का परिचालन दिन रात होता है वह सड़क बिल्कुल ही जर्जर स्थिति में पटरी विहीन है जिस पर स्कूल जाते हुए बच्चे को व ग्रामीणों को आने जाने में घंटों जाम का सामना करना पड़ता है वहीं दुर्घटना की आशंका भी हमेशा बना रहता है|पूर्व में घटित कई घटनाओं से ग्रामीण भय के साये में जीवन जीने को विवश है ,उन्होंने तत्काल मांगों को पूरा किये जाने की मांग उठाई है | इस मौके पर पिपरडीह प्रधान ममता देवी ,जाबर प्रधान अंजना देवी , मनीष कुमार , धर्मेंद्र सिंह , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभय कुमार , कृष्णकांत सिंह , अभय कुमार ,सुरेंद्र सिंह ,कृष्णमुरारी ,धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहें|







