*नहाय खाय से शुरू हुआ आस्था का महापर्व
*दुद्धी प्राचीन शिवाजी तालाब पर घाट की साफ सफाई, टेंट व झालर बत्ती लगा हो रही तैयारिया,
दुद्धी/सोनभद्र| शुक्रवार को नहाय खाय से आस्था का महापर्व छठ की शुरुवात हो गयी |इस दिन घर मे शुद्धता का ध्यान रखते हुए स्नान कर बिना लहसुन प्याज का शुद्ध शाकाहारी भोजन पकाया गया और छठ व्रती महिलाओं उसे ग्रहण किया उसके बाद ही घर के अन्य सदस्यों ने भोजन ग्रहण किया ,इस प्रकार आज नहाय खाय से छठ के चार दिवसीय पर्व की शुरुवात हो गया|घर घर में इस पर्व के आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहाहै ।
प्राचीन शिवाजी तालाब पर छठ पूजा के लिए टेंट, झरना, झालर लाइट, रात्रि में होने वाले जागरण के तैयारी में जोर शोर से लगे है लोग , वही छठ पूजा के लिए प्राचीन शिवाजी तालाब(पोखरा) पर पहुँचती है हजारों की संख्या में व्रती महिलाओं के लिए पंकज बुल्लू, दीपक शाह , भोलू जायसवाल, गोविन्द अग्रहरि, ने घाटों का साफ सफाई किया ।







