दुद्धी : शुक्रवार को छठ त्यौहार का पहला दिन नहाय खाये से शुरू होकर आज दूसरा दिन खरना का हुआ । कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना मनाया जाता है। दिन भर व्रत के बाद व्रती रात को पूजा के बाद गुड़ से बनी खीर खाकर उसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करते हैं। इस दिन मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से आग जलाकर साठी के चावल, दूध और गुड़ की खीर बनाई जाती है। संध्या के समय नदी या तालाब पर जाकर सूर्य को जल दिया जाता है और इसके बाद छठ का कठिन व्रत आरंभ हो जाता है। आज इसी क्रम में महिलाएँ की भीड़ प्राचीन शिवाजी तालाब पर पहुँची और अपने पूजा को आगे बढ़ाया । शिवाजी तालाब पर समुचित व्यवस्था का इंतजाम पहले से लगे वालंटियर , कार्यकर्ता , समाजसेवी लगे हुए है छठ पर्व का दूसरा दिन भी पूरा होने को है बचे 2 दिन भी व्रती महिलाओं के लिए लाइट ,टेंट, पूजा सामग्री की कमी न होने पाए उनके लिए भी देख रेख की जा रही है ।इस मौके पर वही आज दूसरे दिन सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक श्री कांत राय, कस्बा इंचार्ज संजय सिंह, महिला इंचार्ज के साथ पुलिस बल मौजूद रहे ।







