दुद्धी : एडीएम संग एडिश्नल ने छठ घाट का किया मुआयना, दिए आवश्यक दिशानिर्देश...पढ़े पूरी खबर

श्याम अग्रहरि
एडीएम संग एडिश्नल ने छठ घाट का किया मुआयना, दिए आवश्यक दिशानिर्देश

दुद्धी/सोनभद्र| आस्था के महापर्व छठ के तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार की दोपहर एडीएम सहदेव मिश्रा व एडिश्नल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने मुआयना किया ,इस दौरान उन्होंने छठ  घाटों की साफ सफाई , तालाब के चारों ओर लगे हुए लोहे की पाइप की बैरिकेडिंग तक पानी के गहराई का आकलन किसी मजदूर को पानी में खड़ा कर किया ,उन्होंने पाइप की बैरिकेडिंग के चारों ओर जाली लगवाने के निर्देश देते हुए एक चल शौचालय की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश नगर पंचायत अध्यक्ष को दिए वहीं इस दरमियान स्नान के बाद महिलाओं के लिए बनाए गए चेंजिंग रूम का भी अवलोकन किया |एडीएम ने आयोजन समिति के अगुवाओ से कहा कि त्यौहार के आयोजन में आयोजन समिति अपनी तरफ से घाटों पर जिम्मेदार वोलेंटियर की तैनाती कर दे जिससे कोई भी गड़बड़ी ना होने पाए| उन्होंने तालाब परिसर की साफ सफाई  नियमित करने के साथ पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए|

इनसेट:

पीएमजीएसवाई के ठीकेदार के अड़ियल रुख का एडीएम से की शिकायत
दुद्धी/सोनभद्र| दुद्धी में शिवाजी मराठा तालाब के छठ घाट के  मुआयना में आये एडीम सहदेव मिश्रा को प्रबुद्धजनों ने पीएमजीएसवाई के ठीकेदार के अड़ियल रुख के बारे में अवगत कराया | प्रबुद्धजन रामलोचन तिवारी ,सुरेंद्र गुप्ता , कन्हैया लाल अग्रहरी ने कहा कि ठीकेदार 12 किमी सड़क का निर्माण करवा रहा है जिसकी कारदायी संस्था पीएमजीएसवाई है ,ठीकेदार को इस बारे में कहा गया था कि क़स्बे से तालाब पहुँचने वाली पहुँच मार्ग को छठ के बाद उखाड़ी जाए इसके बाद भी अड़ियल रवैया दिखाते हुए उसने  सड़क उखाड़ दी ,अब दो दिनों बाद छठ का महापर्व है | एडीएम ने कहा कि सम्बंधित विभाग के एक्सईएन से वार्ता कर के इस पर रिपोर्ट तलब की जाएगी और तत्काल सड़क का निर्माण कराया जाएगा|