दुद्धी : पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह के निर्देशन पर दीपावली के पर्व के मद्देनजर कस्बा प्रभारी संजय सिंह अपने अधीनस्थ पुलिस के जवानों को साथ लेकर कस्बा में भ्रमण कर अवांछनीय तत्वों पर निगाह रखे हुए थे । धनतेरस व हनुमान जयंती सकुशल सम्पन्न होने के बाद दीपावली पर्व भी सौहार्द पूर्ण माहौल में सम्पन्न होने के उद्देश्य व आम जनता में सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए कस्बा प्रभारी काफी सक्रिय रहे जिससे कोई घटना कस्बा में न हो सके । सादे कपड़े में पुलिस के जवान संकट मोचन मंदिर, म्योरपुर तिराहा, बस स्टैंड, काली मंदिर तिराहा पर मुस्तैद रहे । पुलिस के गस्त करने से जहाँ एक तरफ आम जनता में सुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है वही दूसरे तरफ चोर उच्चके अवांछनीय तत्वों के लोगो मे दहसत देखी जा रही ।







