दुद्धी: धनतेरस त्यौहार को लेकर बाजारों में रही लोगों की धूम ।।

श्याम अग्रहरि
धनतेरस त्यौहार को लेकर बाजारों में रही लोगों की धूम ।। 

स्वर्णकारो सराफा की दुकान इलेक्ट्रॉनिक दुकान आदि  दुकानों पर रही भीड़

 (दुद्धी सोनभद्र) दुद्धी कस्बा स्थित मुख्य बाजार में धनतेरस त्यौहार को लेकर सुबह से ही लोगों ने खूब खरीदारी किया और देर रात्रि तक बाजारों में लोगों की भीड़ रही और सभी ने अपने घरों के लिए दुकानों से झाड़ू ,बर्तन ,गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति कपड़ों की खरीदारी एवं घरों को चकाचौंध करने हेतु चमकीले मनमोहक रंग-बिरंगे इलेक्ट्रॉनिक लाइट बाजारों में खरीदारी की गई वही स्वर्णकार की दुकानों पर गणेश लक्ष्मी जी की चांदी की मूर्ति ,सिक्के स्वर्ण आभूषण आदि खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी ।चुकि आज शनिवार होने की वजह से बाजारों में इतनी रौनक देखने को नहीं मिली जैसा कि हर साल देखने को मिलता था वही बाजारों में उतनी धूमधाम भी नहीं देखने को मिला जितना पिछले वर्ष देखने को मिला था वही लोगों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि इतनी महंगाई हो गई है कि लोग क्या खरीदारी करेंगे और क्या त्यौहार मनाएंगे हर सामान महंगा हो गया और लोगों की जेब ढीली हो गई इसलिए कम रौनक बाजारों में इस वर्ष है