सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी लगाकर वोकल फ़ॉर लोकल को बढ़ावा देने पर दिया जोर
दुद्धी: आज भाजपा दुद्धी मण्डल ने सेवा पखवाड़ा के सातवें दिन दुद्धी मण्डल के तहसील प्रांगण में इस कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में 'वोकल फ़ॉर लोकल' को बढ़ावा देने के लिये कार्यक्रम आयोजित किया समूह के महिलाओं के द्वारा प्रदर्शनी/मेला लगाकर लोकल उत्पादों की जानकारी दी गई ! मुख्यातिथि के रूप में दुद्धी उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा व दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने कहा कोरोना महामारी जिसने न केवल भारत की बल्कि पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। कोरोना के चलते सरकार ने लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से लॉक डाउन लगा रखा था जिससे अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। लॉक डाउन के 3 चरणों के बाद सरकार ने कुछ - कुछ राहत देना चालू किया। उसके बाद सबसे बड़ी समस्या थी व्यापार, उद्योग को वापस से पटरी पर लाना। लॉकडाउन में जहाँ लोगों की सेविंग्स ख़त्म हो गयी वहीँ व्यापारियों की भी सैलरी देने, उत्पादन न होने और माल के न बिकने से काफी हानि हुई। तो भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने व्यवसाय और वाणिज्य प्रणाली को पटरी पर लाने के लिए राहत पैकेज (20 लाख करोड़ रूपये) का एलान किया। साथ में लोगों से भी निवेदन किया की भारत की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए "लोकल सामान" ज्यादा खरीदें ताकि छोटे उद्द्यमियों को फायदा हो और देश का पैसा देश में ही रहे। साथ ही लोगों से यह भी अपील की कि "लोकल के लिए वोकल" बने।वही जिलामंत्री दिलीप पांडे वरिष्ठ नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू राकेश केसरी ने कहा आज हमारे दुद्धी क्षेत्र में भी लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने की जरूरत है ताकि हम हर घर के लोगो को आत्मनिर्भर बना सके आज हर गांव में समूह की बहनों के द्वारा कुछ न कुछ चीजों को बनाया जा रहा है जो कि आत्मनिर्भर भारत की कल्पना का सपना साकार कर रहा है !समूह की बहनें आत्मनिर्भरता दुनिया के साथ काम करने, खुद के आत्मविश्वास के और राष्ट्र के भरोसे के बारे में है की हाँ हम अच्छे गुणवत्ता वाले उत्पाद स्थानीय स्तर पर बना सकते हैं और किसी से भी स्पर्धा कर सकते हैं।इसलिये आप सभी से आग्रह है कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दीजिये तथा दूसरों को भी इनके फायदे के बारे में बतलाइये !कार्यक्रम में मुख्यरूप से महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दुर्गावती देवी जिला कार्यसमिति सदस्य राजन चौधरी मनोज मिश्रा मण्डल उपाध्यक्ष शेषमणि चौबे मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल संजय गुप्ता भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कुमार कुन्दन मीडिया प्रभारी रवि सिंह सोशल मीडिया आईटी संयोजक अनुरोध भोजवाल कौशलेंद्र प्रताप सिंह भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष आमेश सिंह कोषाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी बुथ अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रहरी व समूह की महिलाओं सहित नगर /एवं ग्रामवासी मौजूद रहे!







