दुद्धी के ठंडी बियर की दुकान पर सेल्समैन के द्वारा लिया जा रहा अंकित मूल्य से अधिक मूल्य व डुप्लीकेट शराब की हो रही बिक्री का लगा आरोप
प्रत्येक व्यक्ति से सेल्समैन ले रहा अधिक मूल्य ,लोगों में नाराजगी
(दुद्धी /सोनभद्र) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दुद्धी नगर कस्बे में स्थित बियर की दुकान सेल्समैन द्वारा लोगों से 10 से ₹20 रुपए अंकित मूल्य से अधिक लिया जा रहा है जिसका विरोध लोगों द्वारा किया तो उक्त सेल्समैन लोगों से बदसलूकी और बदतमीजी पर उतारू हो जाता है साथ ही साथ यह भी कहता है कि लेना है ।तो लो नहीं तो जो करना है कर लेना ऐसे ही बियर की दुकान पर नहीं बैठा हूं। बियर की दुकान पर जबकि किसी भी व्यक्ति को शराब पीने की अनुमति नहीं है फिर भी सेल्समैन के द्वारा बीयर दुकान के अंदर बाहर बियर पिलाया जाता है ।वही बियर लेने वाले लोगों से अतिरिक्त धन लिया जाना एवं दुर्व्यवहार करने को लेकर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग एवं उच्च अधिकारियों से दुद्धी बियर दुकान की जांच कराने एवं सेल्समैन के द्वारा मिलावटी शराब बेचे जाने को लेकर कार्यवाही हेतु मांग किया।। स्थानीय लोग मुकेश, धीरज, रितेश, मनोज सहित कई दर्जन लोगों ने बियर दुकान पर बियर बेच रहे सेल्समैन की मनमानी को लेकर उसे जल्द से जल्द दुद्धी बियर दुकान से हटाने की मांग किया है। सेल्समैन के मनमानी रवैया को लेकर जब आबकारी इंस्पेक्टर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायत मिली है। कि बियर दुकान सेल्समैन के द्वारा बियर पर अंकित मूल्य से अधिक धनराशि लिया जा रहा है। मामला संज्ञान में आया है। जिसको लेकर जांच की जाएगी जांच में अगर उक्त सेल्समैन दोषी पाया जाता है ।तो विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।।







