दुद्धी : सीएचसी सभागार कक्ष में पेशेंट प्रोवाइडर बैठक हुई संपन्न

श्याम अग्रहरि
सीएचसी सभागार कक्ष में पेशेंट प्रोवाइडर बैठक हुई संपन्न 
(दुद्धी सोनभद्र) दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार कक्ष में पेशेंट प्रोवाइडर बैठक का आयोजन हुआ बैठक में मुख्य रूप से एस टी एस जय शंकर पांडे एसएमटी विष्णु दयाल एवं जिला कम्युनिटी क्वाडीनेटर कमलेश प्रसाद टीवीसी केशव प्रसाद,शोभा कुमारी पीडब्ल्यू टी बी उपस्थित रहे बैठक के दौरान टी बी बीमारी को लेकर चर्चा एवं वार्ता की गई साथ ही साथ लोगों को टीबी से बचाव टी बी कैसे फैलता है और इससे कैसे सुरक्षित रहा जा सकता है को लेकर बताया गया जिसमें टी बी की जांच कराना एवं उपचार निष्क्षय पोषण योजना उपचार साक्षरता ,टी बी कैसे फैलता है ।टी बी बीमारी के प्रकार, 
टी बी के लक्षण और जल्दी निदान के महत्व,
 टी बी के बारे में मिथकों और भ्रांतियां , ,टी बी को लेकर कौन-कौन से परीक्षण होते हैं और कहां होते हैं, उपचार निशुल्क उपलब्ध, कलंक और पीडब्ल्यू टी बी का समर्थन करने की अत्यंत आवश्यकता ,आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और लोगों को जानकारी दिया गया इसके उपरांत लोगों को इन सभी बिंदुओं से सम्मिलित एक पुस्तक भी जानकारी हेतु उपलब्ध कराई गई इस मौके पर, बाबूलाल ,रामदास ,प्रिया कुमारी ,चंद्रिका ,रागिनी कुमारी सुरेश ,सुकलाल ,शांति देवी, गणेश ,विमला देवी, बंधु ,पार्वती देवी आदि लोग मौजूद रहे।।