दुद्धी/ सोनभद्र| पिछले 10 दिनों से लड़खडाइ विद्युत व्यवस्था व 40 एमवीए ट्रांसफॉर्मर बदलने के बाद भी बिजली नही आने से आक्रोशित नगरवासियों ने आज शाम साढ़े 4 बजे तहसील तिराहे के समीप एनएच 39 जाम कर धरने पर बैठ गए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे ,उधर देखते ही दिखे एनएच के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी और राहगीर हकलान परेशान हो गए | सूचना पर मौके पर पहुँचे क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह ने समझाने की खूब कोशिश की लेकिन रहवासी नही माने और धरना जारी रखा, अंत मे क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह ने पॉवर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता से सेलफोन पर वार्ता की और स्थिति से अवगत कराया , एक्सईएन ने जल्द ही विद्युत आपूर्ति किये जाने की भरोसा दिया , उधर आपूर्ति बहाल की मांग को लेकर लोग धरना स्थल पर डटे रहे और आपूर्ति बहाल करने की मांग करने लगे| जब शाम पांच बजे लाइट आयी और लाइट टिकी तब जाकर लोग धरना स्थल से हटे,तब यातायात बहाल हुआ और राहगीरों व वाहन चालकों ने राहत की सांस ली|इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरी , सुरेंद्र अग्रहरी ,अखिलेश अग्रहरी ,सेराज खान ,वेद प्रकाश , सुबोध जायसवाल ,श्याम बिहारी चमार ,धीरज जायसवाल ,रत्नेश आढ़ती, कमल कुमार कानू, कुंदन कुमार कानू, आलोक सोनी, त्रिपुरारी अग्रहरि, प्रिंस, समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहें|







