चोपन आरपीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई से चोरों में हड़कंप
आरोपियों का रेलवे एसीजीएम कोर्ट इलाहाबाद हुआ चालान
दुद्धी/ सोनभद्र|चोपन आरपीएफ ने इलाके से घुमन्तु बंगाली कबाड़ियों को कल मंगलवार को दुद्धी इलाके के विभिन्न इलाकों से पकड़ा था जिनके पास से टेलीकॉम केबल उसे काटने में प्रयुक्त हक्सा ब्लेड बरामद किया था ,चारों बंगाली आरोपियों को रेलवे की संपत्ति चोरी करने के आरोप में रेलवे एसीजीएम कोर्ट इलाहाबाद चालान कर दिया| आरपीएफ इंचार्ज चोपन अखिलेश सिंह ने बताया कि चोपन आरपीएफ थाना चोपन में मुकदमा संख्या 22/22 दिनांक 18/08/22 धारा अंतर्गत 03 रेल संपति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत अज्ञात लोंगो के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था | आरपीएफ चोरी हुए संपत्तियों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी कि इसी दरमियान कुछ घुमंतू चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की | बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी
सरीफुल इस्लाम पुत्र मकर अली शेख ,हसीबुल शेख पुत्र असेम शेख ,रफीकुल सरदार पुत्र सदेर सरदार ,मन्नन सरदार पुत्र स्व0 मतलब सरदार चारों आरोपियों का चालान कर दिया | आरपीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है|