दुद्धी / सोनभद्र| स्थानीय तहसील सभागार में शासन की मंशा के अनुरूप संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने की ,इस दौरान उन्होंने फरियादियों की बारी बारी से समस्याओं को सुना और उसके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित विभाग के प्रतिनिधियों को दिए| संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 89 मामले आये , जिसमें से चार मामलों का निस्तारण मौके पर वहीं दो मामले का निस्तारण टीम भेजकर किया गया| शेष 83 मामलों का निस्तारण 1 सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिए गए ,इस मौके पर तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा , सीओ आशीष मिश्रा , डीपीआरओ विशाल सिंह , दुद्धी बीडीओ मनीष मिश्रा, म्योरपुर बीडीओ नीरज तिवारी , एडीओ पंचायत दुद्धी समर बहादुर सिंह ,एडीओ पंचायत म्योरपुर रवि दत्त मिश्रा , खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी महेंद्र मौर्या सहित सर्किल क्षेत्र के सभी थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहें|







