श्याम अग्रहरि
-मोहर्रम में अस्त्र शस्त्रों का नहीं होगा प्रदर्शन ,नई प्रथा को मनाही
-मोहर्रम को लेकर आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एडीएम व एडिश्नल ने पढ़ाया सरकार की गाइडलाइन
-त्यौहार के दरमियान जुलूस बाधित ना होने पाए एनएच ,कर्बला की साफ सफाई की हो मुक्कमल व्यवस्था
दुद्धी/सोनभद्र| आगामी त्यौहार मोहर्रम को लेकर स्थानीय तहसील सभागार में पीस कमेटी की बैठक एडीएम सहदेव मिश्रा व एडिश्नल एसपी विजय शंकर मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई| बैठक में मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हुए एडवोकेट लाला बाबु ,तालिब शाह ने अधिकारियों त्यौहार के कार्यक्रम को अवगत कराया|बैठक में मुस्लिम व हिन्दू समुदाय के लोगों ने अखाड़े के रूट को लेकर चर्चा की | जिसमें जरूरतानुसार आंशिक बदलाव की भी बात सुझाया गया कि जो झंडे किसी मार्ग से नहीं घूम पा रहे है उसे बगल के रास्ते से गुजारा जाए|
रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि एनएच के स्थान पर अखाड़े तहसील के समीप स्टेट के भूमि पर खेले जाए जिससे आवागमन बाधित ना हो इसी तरह से जेवीएस अध्यक्ष कन्हैया अग्रहरी ने भी अखाड़े खेलने के पुरानी प्रथाओं में बदलाव करते हुए स्टेट की भूमि में खेले जाने की अपील की|इसके साथ ही अन्य मुद्दों को भी उठाया|एडीएम सहदेव मिश्रा ने साफ शब्दों में कहा कि त्यौहार आपसी सौहार्द से मनाए|सरकारी गाइडलाइन के अनुसार अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा ,रास्ता का अवरोध ना हो , जुलूस के लिए उपजिलाधिकारी की अनुमति की अनिवार्यता है ,किसी भी कीमत पर एम्बुलेंस का परिचालन ना रुके इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए |
एडिश्नल विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि कोई भी नई परंपरा शुरू नही होगी ताजिया की लंबाई चौड़ाई निर्धारित रहेगी ,अपने वोलेंटियर का नाम प्रत्येक अखाड़ा यहां थाना प्रभारी को उपलब्ध कराए|कहा कि अधिकारी जुलूस के रास्ते का अवलोकन कर अतिक्रमण आदि को देख ले जिससे त्यौहार के दौरान कोई समस्याएं नही आये , कोई भी नई ताजिया चौक पर नहीं निकलेगी , जिसकी मन्नत है वह घरों में ताजिया रखेगा|
मोहर्रम के जुलूस में कोई भी व्यक्ति अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन ना हो पाए इसका ध्यान रखेंगे ,इसकी रिकार्डिंग कराई जाएगी ,सोशल मीडिया पर टिप्पणी होती है तो इसकी सूचना अधिकारियों को दे जिससे समय रहते कार्रवाई हो सके|उन्होंने इओ भारत सिंह को नगरीय क्षेत्र में तथा ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान कर्बला की साफ सफाई कराएं ,जुलूस सड़क के एक किनारे हो एनएच किसी भी कीमत पर जाम ना हो या तो खाली पड़े स्टेट के जमीन पर अखाड़ा खेले|इस दौरान कावरियों को कोई दिक्कत ना हो| इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरी , सदर कल्लन खान ,अखाड़ा कमेटी सदर मो0 वैश ,राफ़े खान ,इब्राहिम खाँ ,फ़तेह मोहम्मद खान ,मो साबिर , कुलभूषण पांडेय , कमल कुमार कानू के साथ काफी संख्या में हिन्दू मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे|
वहीं प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा , तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ,प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ,क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह ,







