दुद्धी/ सोनभद्र| प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने रजखड़ स्थित अष्टकोणीय कोतवाली प्रांगण में आज दोपहर आम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिए ,इस दौरान बारी बारी से कुल 3 पौधे लगाए गए|प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पेड़ पौधे हमें जीने के लिए शुद्ध हवा देते है प्रदूषण को अवशोषित करते है
इनके बगैर जीवन संभव नहीं है| इस कारण प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल मे 60 पेड़ लगाने चाहिए ,जिससे धरती का पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बना रहे|रजखड़ के पूर्व प्रधान रमाशंकर गोंड ने आस पास के ग्रामीणों से भी अपने जमीन पर पेड़ लगाने की अपील की|इस मौके पर एसआई दिग्विजय सिंह ,हेड कांस्टेबल मुन्ना लाल ,श्रीकांत सिंह यादव , विजय प्रकाश ,विवेक कुमार सिंह , अमर नाथ सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें|