सोनभद्र : डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से पढ़ सकते हैं फ्री आफ कॉस्ट किताबें

श्याम अग्रहरि 
डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से पढ़ सकते हैं फ्री आफ कॉस्ट किताबें
* एजुकेशन, हेल्थ ,इकोनॉमी, फैशन ,स्टोरी आदि किताबो को पढ़ने के लिए जुड़े हेल्फ इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड से।
दुद्धी/टेक्नालॉजी के बदलते दौर में जहा पुराने संसाधनों की आवश्यकताएं थम रही है वहीं नए नए टेक्नालॉजी विकसित हो रहे है। सेक्टर चाहे एजुकेशन हो या फिर हेल्थ या कुछ और, इन सभी चीजों की जानकारी के लिए बुक्स पड़ना आवश्यक है। लेकिन डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से किताबो को आसानी से आप तक पहुंचाने के लिए हेल्फ इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर डॉक्टर राजिया खान व मुस्तफा खान ने https://www.alibrary.in/ के द्वारा पाठको के लिए बहुत आसान तरीके से लाइब्रेरी उपलब्ध कराई है। कस्बे के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम डॉक्टर राजिया खान ने  https://www.alibrary.in/ की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि टेक्नालॉजी की दुनिया  में हम बहुत आगे निकल रहे है जरूरत है तो समय के साथ टेक्नोलॉजी के साथ जुड़ने की।आज हम पढ़ने का शौक रखते हैं लेकिन किताबो का आभाव रहता है उन आभावो को दूर करने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी का पहला प्लेटफॉर्म आपके लिए तैयार किया गया है जहा आप अपने  शौक की हर किताब  पढ़ सकते हैं इसके लिए प्ले स्टोर से https://www.alibrary.in/ इंस्टॉल करना होगा यहां ज्यादातर किताबे फ्री ऑफ कॉस्ट है।एजुकेशन के क्षेत्र यह प्लेटफॉर्म बहुत ही जल्द धूम मचाएगी और इनसे जुड़े लोगो के लिए एक बिजनेस प्लेटफॉर्म भी देगी।