दुद्धी/सोनभद्र- प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दुबारा सरकार बनते ही व्यापारियो में ख़ुशी की लहर व्याप्त तो हुई लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा व्यापारी भाईयो पर दबाव बनाने का कार्य किया जा रहा है जो ठीक नहीं है। भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि व्यापारियो के दम पर ही सरकार बनती और बिगड़ती है , देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने में इनकी ही बड़ी भूमिका होती हैं । ऐसे मेंअपने स्वार्थ में इन पर किसी भी प्रकार का दबाव बनाना, उनका शोषण करना नियम के विरुद्ध है । ग्रीष्म ऋतु होने के कारण आजकल अमुमन 10 बजे तक आदमी सड़क पर चलते फिरते रहते है ,बिजली कब कट जाए इसका कोई भरोसा नहीं है ।ऐसे में किसी भी दुकानदार यह दबाव बनाना कि 9 बजे तक दुकान बन्द कर दो ,उचित प्रतीत नहीं होता हैं। सबके लिए रूल बराबर है। यदि किसी भी दूकानदार को निजी स्वार्थवश अनुचित रूप से दबाव बनाया गया तो आंदोलनात्मक रुख अख्तियार किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।







