दुद्धी में प्यासों को चिढ़ा रहा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मंदिर परिसर में लगा वाटर फ्रीजर
on -
Monday, May 16, 2022
वायरल न्यूज़
दुद्धी/ सोनभद्र| स्थानीय क़स्बे के संकट मोचन तिराहे पर मंदिर परिसर में लगा वाटर फ्रीजर खराब होने से यह प्यासों को मुंह चिढ़ा रहा है | बाजार आये ग्रामीण अपनी सूखती हलक को तर करने के लिए जब इस फ्रीजर से पानी निकालने जाते है तो उन्हें निराशा हाथ लग रही है |बाद में फ्रीजर की दूसरी तरफ लगे हैंडपम्प से अपना प्यास बुझा रहे हैं|प्रबुद्धजनों की माने तो उक्त फ्रीजर पिछले कई वर्षो से खराब है और कोई इसकी मरम्मत नहीं करवा रहा है | वहीं ज्येठ की दुपहरी में बाजार आये ग्रामीण को पीने के लिए ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है जिससे वे अपने सूखते हलक को जैसे तैसे तर कर रहे हैं|