(वायरल न्यूज़ लाइव )
●इससे पूर्व डिप्टी कलेक्टर / सहायक अभिलेख अधिकारी ओबरा पद पर थे तैनात
●बतौर एसडीएम मिली उन्हें पहली पोस्टिंग ,आईआईटी गुवाहाटी से किया है बीटेक
दुद्धी/ सोनभद्र| जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कई प्रसाशनिक अधिकारियों के क्षेत्रों में फेरबदल किया है | इसी क्रम में शैलेन्द्र कुमार मिश्रा दुद्धी के नए एसडीएम बनाए गए है ,वहीं निवर्तमान एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी को सोनभद्र मुख्यालय पर डिप्टी कलेक्टर बना दिया गया है|शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने इससे पूर्व डिप्टी कलेक्टर सोनभद्र/ सहायक अभिलेख अधिकारी ओबरा पद पर सेवाएं दी है ,उन्होंने आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे दुद्धी तहसील का कार्यभार ग्रहण कर लिया| आप आईआईटी गुवाहाटी से मैकेनिकल इंजिनियरिंग से स्नातक हैं जिन्होंने बतौर सॉफ्टवेर इंजीनियर 7 वर्ष सेवाएं दी है | इसके बाद वे सिविल सर्विसेज के तैयारी में लग गए और 2018 में यूपीपीसीएस की परीक्षा पास की और 2021 में इंटरव्यू पास करने के बाद उन्हें प्रशिक्षण पोस्टिंग यहां सोनभद्र में मिली जो डिप्टी कलेक्टर सोनभद्र व सहायक अभिलेख अधिकारी ओबरा के पद पर सेवाएं देने के बाद बतौर एसडीएम दुद्धी में पहली पोस्टिंग मिली है|
आज चार्ज लेते ही उन्होंने तहसील के कर्मचारियों को सरकार के मंशा के अनुरूप समय से तहसील पहुँचने के निर्देश दिए साथ ही परिसर की साफ सफाई नियमित कराए जाने को ताकीद की | उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर तहसील कैम्प्स में कोई भी कर्मचारी वादकारी गुटका ,पान या तम्बाकू का सेवन करते पाया गया तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी|उन्होंने कहा कि जनता अपनी समस्यायों को लेकर कभी भी उनसे उनके चैम्बर में मिल सकते है वे उनके समस्यायों का निदान व न्याय दिलाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे|







