दुद्धी/सोनभद्र|भागीदारी परिवर्तन मोर्चा एवं जन अधिकार पार्टी विधानसभा दुद्धी के प्रत्याशी अशोक कुमार खरवार का चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर के समर्थन में विधानसभा दुद्धी के नमन मातृ भूमि विद्यालय ग्राम-कादल दुद्धी सोनभद्र के मैदान में विशाल चुनावी जन सभा को सम्बोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक के अधिकारों का हनन किया जा रहा है । सरकार की नई शिक्षा नीति समाज के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का षड्यंत्र है , सपा और भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है समाज के सभी वर्गों को न्याय मिले , इसलिए भागीदारी परिवर्तन मोर्चा का गठन किया गया है । आगे मा0 बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा और सपा सरकार में किसानों और युवाओं से झूठे वादे कर गुमराह किया जा रहा है। किसानों के आंदोलन के आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झुकना पड़ा परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनने पर सरकारी और निजी क्षेत्रों में संख्या के आधार पर हिस्सेदारी मिलेगी , सरकारी और कान्वेंट स्कूलों में एक पाठ्यक्रम चलेगा , किसानों को 350 यूनिट बिजली फ्री , गरीबो , किसानों , मजदूरों के लिए दस लाख तक का इलाज फ्री में किया जाएगा ।
सरकार बनने पर सोनभद्र में स्थापित कम्पनियो में सोनभद्र के युवा बेरोजगारों को वरीयता के आधार पर नौकरी दी जाएगी । इससे पहले AIMIM के प्रदेश महासचिव मौलाना नोमान नदवी ने कहा कि भाजपा ने दो करोड़ नौकरी देने का वादा पिछले चुनाव में किया था लेकिन हकीकत सभी के सामने हैं भाजपा हिन्दू मुसलमान के नाम पर एक बार पुनः सत्ता में पहुँचना चाहती है ।
जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता भागीदारी परिवर्तन मोर्चा को विकल्प के रूप में देख रही है , आने वाली सरकार की नकेल हरहाल में बाबू सिंह कुशवाहा के हाथ मे होगी ।
अध्यक्षता ( जिलाध्यक्ष )आदित्य मौर्य संचालन विधानसभा अध्यक्ष -अरुण मौर्या जी ने किया।
चुनावी जनसभा में जन अधिकार पार्टी के जिला संगठन मंत्री अवनीश कुशवाहा , ,विधानसभा प्रभारी जसवंत सिंह मौर्य , दुद्धी विधानसभा उपाध्यक्ष मिथिलेश ,दुद्धी ब्लाक अध्यक्ष श्याम जी ,अखिलेश,राजेश ,शातिष,विनोद,श्रीपति विश्वकर्मा,अशोक कुमार,मुकेश,प्रदीप,शिवम,अनिल,रवि,सुनील,आशीष,मधुसूदन,कालिका, देवराज,रामप्रवेश,बसन्त,संजय,जियुत, सहित हजारो लोग मौजूद रहे |







