403 विधान सभा क्षेत्र में 14.5फीसदी मतदान

दुद्धी/सोनभद्र| दुद्धी विधान सभा क्षेत्र के 382 बूथों पर प्रातः 9 बजे तक 14.5 फीसदी मतदान मतदाताओं ने उत्सुकता से किया। जोनल सुशील कुमार सिंह ने बताया कि अभी 9 बजे तक आयी रिपोर्ट के अनुसार 14.5 प्रतिशत मतदान हो चुका है,बता दे कि बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतार लगी हुई है।सुबह से ही लोगो मतदान के लिए जागरूक हो कर घरों से निकल रहे है।यही स्थिति बनी रही तो शाम चार बजे तक 60 फीसदी से ऊपर मतदान होने के आसार है।प्रशासनिक अधिकारी बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान के लिए चक्रमण कर रहे है।आदर्श मतदान केंद्र दुद्धी पर मतदान उपरांत सेल्फी पॉइंट बना हुआ है।