दुद्धी : हरिराम चेरों के साथ आये गोंगपा के दो दर्जन बागी नेता ,चुनाव जिताने को भरी हुंकार

आदिवासी हितों में निरंतर किये जा रहे कार्यो से प्रभावित हो थामा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी का दामन

दुद्धी/ सोनभद्र| समाजवादी पार्टी को समर्थन देने के बाद उत्तर प्रदेश में कोई सीट नहीं मिलने तथा आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र की भी कोई सीट नहीं मिलने से आक्रोशित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तकरीबन 2 दर्जन पदाधिकारियों ने आज व्यक्तिगत तौर पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हरिराम चेरों का दामन थाम लिया और इन्हें चुनाव जिताने का हुंकार भरा , छत्तीसगढ़ की गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जो पिछले कई वर्षों से सोनभद्र में आदिवासी संगठन मजबूत करने का काम कर रही है इस पार्टी के दो दर्जन पदाधिकारियों ने साथ सैकड़ो लोगों ने आज हरिराम चेरों को चुनाव जिताने के लिए समर्थन दिया|

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अशर्फी सिंह परस्ते ने कहा कि इससे पूर्व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सीट मिलने के झांसे में आकर समाजवादी पार्टी का समर्थन दिया था लेकिन उत्तर प्रदेश सहित आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में भी पार्टी का एक भी उम्मीदवार नहीं उतारे जाने से हमारे पार्टी के लोग आक्रोशित है और सपा गठबंधन का विरोध करते हुए इस पार्टी के उम्मीदवारों को हराने का काम करेंगे|


उन्होंने कहा कि दुद्धी विधान सभा के विधायक श्री चेरों ने गोंडी नीति पर विशेष रूप से कार्य किया है इन्होंने जगह जगह बड़ादेव के थाना का निर्माण कराया और आदिवासी हितों में आंदोलन भी किया है आज गोंगपा के सैकड़ो बागी इन्हें समर्थन देकर तन मन से लगकर हरिराम को जिताने का कार्य करेंगे|

इस दौरान हरिराम चेरों ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अशर्फी सिंह परस्ते ,जिला महामंत्री सुखोई सिंह पोया,सचिव हरिनाथ सिंह नेताम ,जिलामंत्री कमला प्रसाद खरवार ,जोन प्रभारी ब्रह्म सिंह पोया,अयोध्या ,रामलाल मरकाम ,अनिल सिंह पोया विधान सभा संगठन मंत्री ,उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह आयम ,शंकर सिंह पोया गोंडी धर्माचार्य ,जवाहर लाल आयम ,सुखई सिंह आयम ,नयन सिंह पोया ,रामखेळावन पोया ,कुलदीप आयम , रामपति सिंह नेताम ,फौजदार सिंह परस्ते ,हरिशंकर टेकाम , अमृत लाल चेरों , रामलाल चेरों , सरजू सिंह नेताम ,मानसिंह पोया , वैद्यनाथ मरावी ,अंजना सिंह ,मीरा सिंह ,पुष्पा गोंड ,चंद्रा देवी समेत कई लोगों को अंगवस्त्रम भेंट कर विधायक हरिराम चेरों ने सम्मानित किया |