सोनभद्र : महिला शिक्षक संघ के दुद्धी ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन ,स्वाति झा अध्यक्ष व अंशु महामंत्री मनोनीत

महिला शिक्षक संघ के दुद्धी ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन ,स्वाति झा अध्यक्ष व अंशु महामंत्री मनोनीत

दुद्धी/ सोनभद्र|महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दुद्धी ब्लाक की अध्यक्ष एवं महामंत्री का मनोनयन किया। जिस क्रम में स्वाति झा को ब्लॉक अध्यक्ष एवं अंशु सिंह  को ब्लॉक महामंत्री मनोनीत किया ,वहीं अनीता मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,वंदना कुशवाहा को  ब्लॉक उपाध्यक्ष ,उमा गुप्ता को ब्लॉक मीडिया प्रभारी घोषित किया| शीतल दहलान ने कहा की महिला शिक्षक संघ दुद्धी महिला शिक्षिकाओं के साथ हर मुश्किल में हमेशा साथ रहेगा। कार्यकारिणी विस्तार से समस्त महिला शिक्षिकाओं में संगठन की स्थापना से हर्ष व्याप्त है।