दुद्धी/ सोनभद्र|अंतिम चरण में चुनाव की तैयारियां जोरों पर है ,बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जमीनी हकीकत जानने पर्यवेक्षक आईएएस ( असम कैडर) मृदुल कुमार महंता ने आज दोपहर दुद्धी पहुँचे ,पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में क्षणिक विश्राम के उपरांत उन्होंने कई गांवों का तूफानी दौरा किया ,उन्होंने बघाडू ,नगवां अमवार में बूथों का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान नगवां गांव में बूथ पर खराब हुए समर्सिबल की जानकारी मिलते ही वे भड़क गए और तत्काल इसे ठीक कराने के निर्देश मातहतों को दिए|इसके उपरान्त पर्यवेक्षक श्री महंता ने क़स्बा भ्रमण करते हुए तहसील मुख्यालय पहुँचे जहां चल रहे मतदाता सूची के निरीक्षण कार्य का भी अवलोकन किया|उन्होंने मातहतों को निर्देश दिया कि क्षेत्र के सभी बूथों पर बिजली ,पानी की आदि की व्यवस्था शीघ्राशिघ्र करने की ताकीद की| इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी , तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव , सीओ रामअशीष यादव ,प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह मौजूद रहें|







