अवैध बालू का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर का धुर्रा टूटा, बाल बाल बचे ग्रामीण
दुद्धी/ सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित न्यू दुद्धी फीडर विद्युत रजखड़ के समीप बीती रात अवैध बालू का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर के ट्राली का पहिये का धुर्रा टूट गया जिससे चलते चलते ट्रैक्टर का ट्राली धड़ाम होकर सड़क पर बैठ गया ,गनीमत था कि उस समय कोई ग्रामीण व राहगीर ट्रैक्टर के पास नहीं थे नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी ,उधर ट्रैक्टर ट्राली ले जाने में असमर्थ स्वामी बालू लदे ट्रैक्टर पकड़े जाने के डर से ट्रैक्टर ट्राली से दूसरे ट्रेक्टर के ट्राली पर बालू शिफ्ट बालू वहां से ले गए।आज सुबह 11 बजे तक क्षतिग्रस्त ट्राली वहीं पड़ी रही।
बता दे की रात के अंधेरे में जिम्मेदारो की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर अवैध खनन का खेल खेला जा रहा है। इसलिए बेरोक टोक बैखोफ होकर खननकर्ता खनन कार्य मे लगे है और जिम्मेदारों की हिस्सेदारी तय है इसलिए इस पर लगाम नही लगाया जा सका है और न ही लगेगा क्योकि सभी जिम्मेदारो के ही सहभागिता पर यह खेल हो रहा है।







