पुलिस संग सीआरपीएफ ने किया एरिया डोमिनेशन

पुलिस संग सीआरपीएफ ने किया एरिया डोमिनेशन।

दुद्धी/ सोनभद्र।आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आज ग्रामीण अंचलों में पुलिस संग सीआरपीएफ के जवानों ने एरिया डोमिनेशन किया और लोगों से अपराधी प्रवृति के लोगों के बारे में जानकारी ली वहीं लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने का अपील किया।आज पुलिस इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह के साथ सीआपीएफ कमाण्डेन्ट धनन्जय यादव क्षेत्र के कटौली ,मझौली ,धनौरा ,रन्नु सहित स्थानीय क़स्बे में फुट पेट्रोलिंग के साथ एरिया डोमिनेशन किया और लोगों को भयमुक्त माहौल का अहसास कराया।जगह रुक कर जवानों से लोगों से प्रलोभन से बचकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।