आचार संहिता का उल्लंघन करने पर भाजपा विधायक समेत 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कोन। आदर्श आचार संहिता व कोविड नियमों के उल्लंघन मे स्थानीय पुलिस ने बुधवार को झारखंड के भाजपा विधायक भानूप्रताप शाही व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद भाजपा सोनभद्र के प्रवासी प्रभारी के रूप मे नियुक्त भवनाथपुर झारखंड के भाजपा विधायक भानूप्रताप शाही कोन क्षेत्र के रामगढ़, मिश्री, बागेसोती समेत अन्य स्थलों पर मंडल अध्यक्ष के साथ चुनाव प्रचार करने आये थे जहां काफी भीडभाड इकट्ठा कर प्रचार करना नेताओं को भारी पड़ गया।शिकायत पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम डाला के प्रभारी /सहायक विकास अधिकारी महिपाल लाकरा के तहरीर पर दो नामजद समेत 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।बतादे कि इन दिनों प्रदेश मे आचार संहिता व कोविड के मद्देनजर 31 जनवरी तक भीडभाड इकट्ठा ना करने हेतु निर्वाचन आयोग का स्पष्ट आदेश है।