◆क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरों के नियम 56 के तहत दी गयी सूचना व शासन को भेजे गए पत्रक के क्रम में खनन निदेशक रौशन जैकब के निर्देश पर हुई जांच।
दुद्धी/सोनभद्र। खनन निदेशक / सचिव रौशन जैकब के निर्देश पर आज लखनऊ से गठित टीम संयुक्त खनन निदेशक जय प्रकाश के नेतृत्व नें तीन सदस्यीय टीम आज दोपहर कोरगी बालू साइट पहुँची।नदी में बाढ़ के कारण टीम ने कनहर नदी पुल के ऊपर से ही हुए खनन की जीपीएस से नाप जोख की।इसके बाद टीम रजखड़ गांव स्थित भंडारण स्थल को रवाना हुई।रजखड़ पहुँचकर डंप किये गए बालू का घंटों नाप जोख की।प्रत्येक ढ़ेर के जीपीएस रीडिंग ली गयी जिससे भंडारण किये हुए रेत का आकलन हो सके।संयुक्त खनन निदेशक जय प्रकाश ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक हरीराम चेरों ने विधानसभा में नियम 56 के तहत प्रश्न उठाया था कि दुद्धी में संचालित कोरगी बालू साइट पर रेत खनन में अनियमितताएं है।जहां खनन मानकों का ख़याल नहीं रखा जा रहा।उसी के क्रम में शासन/ खनन निदेशक रौशन जैकब के निर्देश पर गठित आज तीन सदस्यीय कोरगी बालू साइट जांच को आई है।लेकिन नदी में बाढ़ के कारण गढ्ढे भर गए है और नदी से माइनिंग बन्द है जिससे जांच करना संभव नहीं है,जीपीएस रीडिंग ली गयी है उसी के आधार पर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी रजखड़ में डंप बालू के बावत भी बताया कि यहां नाप जोख की गई जिसका आकलन मुख्यालय जाकर निकालेंगे उसके बाद शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।इस मौके पर खान अधिकारी मिर्जापुर पंकज कुमार सिंह ,खनन सर्वेयर प्रयागराज योगेश शुक्ला व सोनभद्र खनन सर्वेयर संतोष पाल मौजूद रहें।
दुद्धी/ सोनभद्र। सोनभद्र के अंतिम छोर छत्तीसगढ़ सीमा पर दुद्धी तहसील का गांव मनरुटोला पांगन नदी के यूपी सीमा से छत्तीसगढ़ से खननकर्ताओं द्वारा बालू खनन किये जाने व एनजीटी के निर्देशों के धज्जियां उड़ाये जाने की एक शिकायत पर संयुक्त खनन निदेशक जय प्रकाश ने बोला कि लखनऊ मुख्यालय जाकर इस पर डीएम सोनभद्र व छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के डीएम को चिट्ठी जारी कर संयुक्त अफसरों की मैजूदगी में नदी में सीमांकन कराएं जाने के निर्देश जारी किए जाएंगे।कहा कि अभी नदी में पोकलेन चलाना व रेत का खनन करना तो एनजीटी के निर्देशों का उलंघन है ,इस पर रिपोर्ट तलब किया जाएगा।इस पर उन्होंने खनन सर्वेयर संतोष पाल से पूछताछ की जिस पर खनन सर्वेयर ने कहा कि उन्होंने मौका जांच किया था लेखपाल कुंदन कनौजिया ने कहा था कि यूपी से खनन नहीं हो रहा है इसलिए वे कोई कार्रवाई नहीं कर पाए।शिकायत पर की दोनों अधिकारियों ने वहां ग्रामीणों के सामने खनन को यूपी सीमा में बताया था लेकिन अधिकारियों को गलत रिपोर्टिंग कर दी ।जिस पर बिफरते हुए संयुक्त खनन निदेशक जय प्रकाश ने पांगन नदी में सीमांकन कराये जाने की बात कहीं।







