मनरूटोला में अनियंत्रित होकर बालू लदा ट्रक पलटा,बाल बाल बचे ग्रामीण

सागोबांध/सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के छग सीमा से सटे ग्राम मनरूटोला में छत्तीसगढ़ व यूपी के सीमावर्ती गांव ग्राम पंचायत त्रिशूली के दुस्यानीदामर से ओवरलोड बालू लेकर आ रहा ट्रक ग्रामीण श्याम देव यादव के घर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी, यह तो संयोग अच्छा था कि किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई।बताते चलें कि छत्तीसगढ़ से डंप बालू लेकर यूपी के मनरुटोला- म्योरपुर मार्ग से ओवरलोड बालू लेकर फराटे भर्ती हुई बेख़ौफ़ चलती हैं। ओवरलोड व तेज रफ्तार के कारण आए दिन अप्रिय घटना होती रहती हैं।ओवरलोड ट्रकों के प्रचलन से ग्रामीण भय के साए में जीवन जीने को मजबूर है।