दुद्धी : दुद्धी कोतवाली के 3 पुलिसकर्मी कोरोना पॉज़िटिव

दुद्धी :स्थानीय कोतवाली परिसर में तीन पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से कोतवाली में हड़कंप मच गया है।समूचा क़स्बा सकते में है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली के वशिष्ट नारायण सिंह , कांस्टेबल सुरेश यादव , कांस्टेबल नीरज कुमार यादव की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। पॉज़िटिव की खबर लगते सभी पुलिसकर्मी सकते में है।