दुद्धी- नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नं 1 में डूडा से निर्माण हो रहे नाली के कार्य को देख वार्डवासियों ने ठेकेदार पर अनियमितता का आरोप लगाया और जमकर हंगामा हुआ। बताया गया कि नई नालियों के निर्माण का टेंडर हुआ है जबकि ठेकेदार द्वारा पुरानी नाली की मरम्मत करके ही नई बनाया जा रहा है और जहाँ जरूरत है वहाँ भी गुणवत्ता विहीन रा मटेरियल का प्रयोग हो रहा है।जिसका वार्डवासियों ने जनकर विरोध किया।
इस बाबत जब नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी भारत कुमार ने बताया कि उक्त जगह पर पुरानी नाली के जगह नई नाली का निमार्ण डूडा द्वारा कराया जा रहा है। ई ओ साहब के बताने के बाद भी उक्त ठीकेदार द्वारा जबरन काम कराने का प्रयास किया गया तो मुहल्लेवासियों ने कड़ा विरोध किया। इस पर उक्त तथाकथित ठीकेदार लड़ाई झगड़े पर भी आमादा दिखा। फ़िलहाल कड़े विरोध के चलते ठीकेदार ने काम बंद कर दिया।

बतादें की इस नई नाली के प्रोजेक्ट पर डूडा ने लाखों का धन आवंटन किया है जिसे तथाकथित द्वारा डकारने की पूरी योजना है। यह प्रोजेक्ट किसी अन्य ठीकेदार को मिला है जिसे एक स्टेप ठीकेदार द्वारा मानक के विपरीत व घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर निर्माण का जबरन नई नाली के जगह पुरानी नाली पर ही लीपापोती किया जा रहा है।इस बाबत वार्ड सदस्य धनन्जय रावत ने बताया कि यह नई नाली के निर्माण का प्रोजेक्ट है, पुरानी नाली के जगह नया निर्माण होना है।मुहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी महोदय,डूडा अधिकारी, उपजिलाधिकारी,नगरपंचायत अधिशासी अधिकारी, चेयरमैन सहित सभी जिम्मेदार लोगों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मानक के अनुसार निर्माण कार्य कराने की अपील की है।