●पानी के तलाश में कुएं में गिरे घायल चीतल का वन विभाग ने उपचार कर जंगल में छोड़ा
●कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में कल शाम को कुएं में गिरा था चीतल
दुद्धी।कल शाम एक चीतल पानी की तलाश करते हुए जंगल से भटक कर कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव आ पहुँचा ,जहाँ एक कच्चे कुएं में गिर पड़ा।ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी।मौके पर पहुँचे वनकर्मियों ने काफी प्रयास कर घायल चीतल को रस्सी के सहारे कुएं से बाहर निकाला, चीतल कुएं में गिरने से घायल हो चुका था।वन कर्मियों द्वारा उसे दुद्धी वन रेंज कार्यालय लाकर पशु चिकित्सक द्वारा इलाज कराया।
आज सुबह रेंजर दिवाकर दुबे ने बताया कि चीतल का समुचित उपचार कराया जा रहा है जैसे ही यह स्वस्थ हो जाएगा।इसे हाथीनाला के जंगल मे छोड़ दिया जायेगा।जिससे यह अपनों के बीच जा सकें।अभी यह काफी डरा हुआ है।इसे ठीक होते ही जल्द ही इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।उधर वन रेंज परिसर स्थित बंदी गृह में चीतल होने की सूचना पर क़स्बा वासी रेंज परिसर की चहारदीवारी से देखने के लिए लालायित होकर दिन भर ताक झाक करते रहें। फरेस्टगॉर्ड कन्हैया लाल ने बताया कि आज दोपहर तकरीबन 2 बजे उसे जंगल में छोड़ दिया गया।







