दुद्धी।कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु लॉक डाउन 3 की घोषणा होते ही आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर दुद्धी में पुलिस द्वारा पीआरवी वाहनों की रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया गया। मोटरसाइकिल जुलूस प्रभारी निरीक्षक दुद्धी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाला गया जिसमें पुलिस के जवान साथ – साथ कस्बे सहित क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया। रैली निकाल कर कोरोना हारेगा भारत जीतेगा का संदेश भी दिया । वही अपील किया कि लोग घरों में रहें। आप लोग घर में रहेंगे तभी कोरोना वायरस के बीमारी से लड़ा जा सकता है। बेवजह सड़कों पर ना निकले।इसके उपरांत पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा की अगुवाई में पुलिस के जवानों ने रुट मार्च निकाला और सम्पूर्ण क़स्बा घूमकर लोगो को लॉक डाउन का पाठ पढ़ाया।सीओ ने कहा कि लॉक डाउन 3 लागू है लोग अपने घरों में रहें और मास्क का सदैव प्रयोग करें,कुछ भी खाने से पूर्व हाथों को सेनेटाइज करें।वेवजह सड़क पर तफरीह करते दिखेंगे ति कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।







