★अभाविप की नई पहल राष्ट्रीय कला मंच के बैनर तले हो रहा ऑनलाइन कविता/गीत प्रतियोगिता
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रान्त राष्ट्रीय कला मंच के बैनर तले ऑनलाइन वीडियो गीत/कविता प्रतियोगिता चलाकर एक नई पहल की है,इस अवसर पर प्रदेश संयोजक नीरज अग्रहरि ने कहा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के विरुद्ध देश का प्रत्येक ब्यक्ति प्रतिनिधित्व कर रहा है और इस महामारी को समाप्त करने की ओर अग्रसर है,इसी कड़ी में नए भारत की युवा तरुणाई में ब्याप्त कला को उभारने हेतु राष्ट्रीय कला मंच काशी प्रान्त शब्द कला नामक ऑनलाइन वीडियो पोएट्री व कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया है । प्रान्त संयोजक ने इस प्रतियोगिता में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को इंडिया फाइट कोरोना विषय पर कविता या गीत गाते हुए अपना 02:00 से 03:00 मिनट का वीडियो 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक दिए गए व्हाट्सएप नम्बर पर भेजना है ।बताया कि जिन प्रतियोगियो की कविता या गीत के वीडियो अभाविप काशी प्रान्त के पेज पर सबसे ज्यादा सराही जाएगी उन्हें प्रथम,द्वितीय और तृतीय चयनित किया जाएगा साथ ही 10 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा ।







