एसआई वेंकटेश तिवारी पदोन्नति के बाद बने इंस्पेक्टर....पढ़े पूरी खबर

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश में दरोगाओं के लिए खुशी की खबर है। प्रदेश पुलिस में तैनात बड़ी संख्या में सब इंस्पेक्टर (दरोगा) प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बन गए। इसी क्रम में जिले के रॉबर्ट्सगंज थाने में तैनात एसएसआई वेंकटेश तिवारी भी पदोन्नति के बाद निरीक्षक बन गए हैं। वेंकटेश तिवारी के प्रमोशन की खबर सुनते ही बधाई देने वालों का ताँता लग गया।
डीजीपी कार्यालय से जारी प्रमोशन लिस्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक और निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा नियमावली, 2015 यथा संशोधित में निहित निर्देशों के अंतर्गत अनुपयुक्त को अस्वीकार करते हुए ज्येष्ठता के आधार पर प्राधिकृत बोर्ड द्वारा निम्नलिखित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति हेतु उपयुक्त पाये जाने एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा अनुमोदित किये जाने के फलस्वरूप इन्हें उनके वर्तमान नियुक्ति के स्थान पर ही कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नती प्रदान की जाती है। पदोन्नति पाने के बाद दरोगाओं के इंस्पेक्टर बनते ही बधाइयों के फोन घनघनाने लगे।

News Credit : Janpad News Live