चौकी इंचार्ज ने छग बॉर्डर की निगहबानी ,तैनात जवानों को दिए टिप्स.....पढ़े पूरी खबर

चौकी इंचार्ज ने छग बॉर्डर की निगहबानी ,तैनात जवानों को दिए टिप्स
दुद्धी।अमवार चौकी के अंतर्गत ग्राम लांबी छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर एसआई संदीप कुमार राय ने लगे ड्यूटी को चेक किया साथ ही बॉर्डर की निगहबानी की उन्होंने तैनात जवानों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कहा कि बॉर्डर उस पर से बिना पास कोई भी व्यक्ति इस पर नहीं आये वहीं बिना पास की वाहनों की भी उस पार से इस पार आने की मनाही है जवान सजगता से लॉक डाउन का पालन करवाएं।
इसके उपरांत ग्राम कोरची में राशन दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए राशन सामग्री का वितरण कराया ,ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल सदानंद हेड ,कांस्टेबल सतीश सिंह, कांस्टेबल आलोक पांडे ,कांस्टेबल मनीराम सिंह, कांस्टेबल इंद्रजीत को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।