दुद्धी-अमवार चौकी क्षेत्र का कनहर सिचाई परियोजना से विस्थापित ग्राम सुंदरी के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आज सुंदरी गांव के समाजसेवी मोहम्मद जलालुद्दीन, आनंद कुमार ,गुलाबचंद ,काशी ग्रहणी, मोहम्मद सिराज ,उमेश के सहयोग से 500 लोगो को मास्क वितरित कराया गया।चौकी इंचार्ज संदीप राय के नेतृत्व में जरूरतमन्दों को मास्क वितरित किया गया।मास्क पाकर ग्रामीणों ने समाजसेवी व पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा की।







