मौके पर पहुँची 112 डायल पुलिस ,कार्रवाई के डर से मजदूरी का किया भुगतान,पीड़ित ने पुलिस को दिया धन्यवाद.....पढ़े पूरी खबर
on -
Tuesday, April 07, 2020
● कही भी सुनवाई नहीं होने से पीड़ित मजदूर रामवृक्ष ने मौके से ही डायल किया 112 नम्बर
दुद्धी। गुलालझारिया निवासी मजदूर रामवृक्ष यादव ने अपने ही वार्ड नं 4 में प्रधानी कोटे से बनाई जा रही पीसीसी रोड़ में 6 जनवरी से 16 फरवरी तक काम किया था।मजदूरी को लेकर वे गांव के ठीकेदार और ग्राम प्रधान के सहयोगी विनोद जायसवाल से कई बार गुहार लगाई लेकिन भुगतान नहीं हो सका।हमेशा टालमटोल कर उन्हें अस्वाशन देकर भेज दिया जाता।इस मामले को लेकर उन्होंने ग्राम प्रधान विजयमंगल व सचिव महिपाल लाकड़ा से भी गुहार लगाई थी।लेकिन आखिरकार जब मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ तो उन्होंने आज गांव से ही 112 डायल मिला दिया।सूचना पर 3093 पीआरवी मौके पर पहुँची को देख कार्रवाई की डर से प्रथम पक्ष ने समझौता करने में ही भलाई समझी।आज गुलालझारिया स्कूल पर ग्राम प्रधान विजय मंगल ,सहयोगी विनोद जायसवाल व पंचायत मित्र मेराज के बीच हिसाब हुआ जिसमें दोनों पक्षो में पीड़ित रामवृक्ष यादव का 6125 रुपये मजदूरी निकाला जिसमें 4000 रुपये तत्काल विनोद द्वारा दिया गया वहीं 2125 रुपये जून में भुगतान करने की बात स्वीकारी गयी जिसमें ग्राम प्रधान गारेन्टर पड़े। वहीं मजदूर रामवृक्ष यादव ने मीडिया के माध्यम से 112 डायल पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया कि पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मामले का समाधान निकलवाया और इस महामारी काल में समझौता के द्वारा मजदूरी दिखवाने के बाद जीने का सहारा दिया।