◆घर पहुँचने के आस बांधे दुद्धी से झारखंड प्रदेश को पैदल ही चल दिये मतवाले
दुद्धी।सोनभद्र के दक्षिणांचल के अंतिम छोर बसा दुद्धी तहसील मुख्यालय से होकर इन दिनों हजारों मजदूरों का अपने घरों को पैदल जाना जारी है।आज सोमवार की सुबह 8 बजे 30 – 35 की संख्या में उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से जगह जगह साधनों का सहारा लेकर तो बीच बीच मे पैदल ही अपनी सफर का दूरी को तय कर मजदूरों का जत्था दुद्धी पहुँचा। जहाँ से घंटो इन्तेजार के बाद कोई साधन ना पाकर घर पहुँचने के आस में पैदल ही झारखंड प्रदेश के नगर के लिए रवाना हो गए।मजदूर संतोष ,संजय ,राम प्रवेश ने बताया कि जब कंपनी ने काम से निकाल दिया तो हम लोगों के पास घर आने के आलावा कोई चारा नहीं था।इस लिए हम सभी लोगों ने घर आने की ठान ली।अब घर 30 किमी दूर है साधन नहीं मिला तो पैदल ही पहुँच जाएंगे।







