अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, बाइक चालक की मौके पर हुई मौत
on -
Wednesday, March 04, 2020
दुद्धी,सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के दुद्धी-हाथीनाला मार्ग पर महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी के ठीक सामने एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे युवक शुभम जायसवाल 17 पुत्र अजय जायसवाल निवासी वार्ड नं 2 दुद्धी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रक हाथीनाला की ओर से दुद्धी कस्बा की ओर जा रहा था। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुँची ।