भूखे को भोजन कराना ही प्रभु की सच्ची सेवा है - राजकुमार अग्रहरि.........पढ़े पूरी खबर वायरल न्यूज पर

★दुद्धी चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि का सराहनीय पहल

★भूखे को भोजन कराना ही प्रभु की सच्ची सेवा है - राजकुमार अग्रहरि

दुद्धी-सोनभद्र। अपनों से दूर रहकर उनसे मिलने की आश मन में लिए मिलों पैदल चलकर दुद्धी पहुँचे राहगीरों को उस वक्त तसल्ली मिली जब नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि को राहगीरों की सेवा में हृदय से समर्पित पाया। चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने नगर पंचायत दुद्धी के सौजन्य से निराश्रितों व जरूररतमन्द राहगीरों को इस मुश्किल घड़ी में भोजन कराने की वीणा उठाई है। बीते शनिवार से ही नगर पंचायत दुद्धी कार्यालय भवन में सामाजिक रसोई को प्रारम्भ किया गया है जिसमें दूर दराज से आ रहे परेशान,बेहाल,भूखे,राहगीर, निराश्रित, असहाय लोगों को दुद्धी चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि सप्रेम भोजन करा रहे हैं। साथ ही बाहर से आने वालों की स्वच्छता व स्वास्थ्य परीक्षण का भी कार्य कराया जा रहा है। इस सामाजिक रसोई में सोशल डिस्टेंस का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
दुद्धी चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने बताया भूखे को भोजन कराना ही प्रभु की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक रसोई में पका हुआ भोजन ऐसे लोगो को कराया जा रहा है जो इस मुश्किल समय मे जरूररतमन्द है। यह रसोई आगामी समय तक अनवरत चलती रहेगी। इस मुहिम में हमारे बहुत सहयोगी साथ लगें है जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो रहा है।

बतादें की बीते शनिवार से ही नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि द्वारा शुरू की गई सामाजिक रसोई में लोगों को जरूररतमन्द को भोजन कराया जा रहा है। इस मुहिम में समस्त सभासद,समस्त नगर पंचायत कर्मचारी,पत्रकार गण,समाजसेवी,गौरव अग्रहरि प्रिन्स,सुमित सोनी,रौशन,चिन्टू, उमेश अग्रहरि,समीर,सुरेश,जितेंद्र सहित तमाम सामाजिक संगठन व सामाजिक कार्यकर्ता व सफाई कर्मचारी अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता दे रहें हैं।
दुद्धी चेयरमैन द्वारा शुरू किए गए इस पहल व कार्य की हर कोई सराहना कर रहा है।