शिकंजा:सरकारी काम मे बाधा और मारपीट के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज
on -
Monday, March 02, 2020
दुद्धी। रेनुकूट वन प्रभाग के बघाडू रेंज के गुलालझरिया में गश्त कर रहें वाचरों पर हमला के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है।मामले में दो आरोपियों विनोद जायसवाल पुत्र सभापति निवासी गुलालझरिया,सरोजा देवी पत्नी माधो निवासी डूमरडीहा के खिलाफ 186, 353 ,323,504,506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले के छान बिन में जुट गई है।