एसबीएम के तहत दुद्धी ब्लॉक में 3101 शौचालय का फ़ोटो अपलोड ना होने से डीपीआरओ खफा

ब्लॉक क्षेत्र के 10 गांवों में हालत चिंताजनक 100 से अधिक शौचालय है अपूर्ण।

डीपीआरओ ने बैठक कर सचिवों को चेताया 5 मार्च तक निर्माण कराये पूर्ण नहीं तो होगी कठोर कार्रवाई

दुद्धी- ब्लॉक क्षेत्र में अपूर्ण शौचालयों व निर्माण की धीमी गति पर डीएम एसराज लिंगम के निर्देश पर ब्लॉक सभागार में डीपीआरओ आर के भारती ने आज सोमवार की शाम 4 बजे एडीओ पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक ली।बैठक में डीपीआरओ ने सर्वप्रथम एसबीएम ( स्वच्छ भारत मिशन ) के तहत ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत कुल अधूरे शौचालयों की रिपोर्ट ली जिसमें 3101 शौचालयों की अपूर्णता की रिपोर्ट देखते ही चौक गए।उन्होंने डूमरा, बीडर , महुअरिया , बैरखड़ ,मुड़ीसेमर, करहिया,सुखड़ा,सलैयाडीह, टेढ़ा ,महुली गांव में 100 से अधिक शौचालय अपूर्ण शौचालयों के साथ ही साथ अन्य गांवों में अधूरे शौचालयों को 5 मार्च से पहले पूरा कराये जाने के निर्देश दिए ,कहा कि अगर ऐसा नही हुआ तो संबंधित ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने ग्राम पंचायत के सचिवों से उनके गांवों में अपूर्ण पड़े के स्थिति के बारे में जानकारी ली साथ ही साथ ऐसा क्यों हुआ इसकी कारणों को जाना। परिषदीय विद्यालयों में इस समय चल रहे कायाकल्प में घटिया किस्म की मैट्रीयल प्रयुक्त किये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए 5 मार्च के बाद एक दिन तय कर कायाकल्प के तहत हो रहे कार्यों का औचक व गोपनीय निरीक्षण वे मीडियाकर्मियों के साथ करेंगे और धांधली पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करेंगे।

नॉन एलोबी के तहत शौचालयों का निर्माण की तिथि 15 मार्च
दुद्धी-डीपीआरओ श्री भारती ने बताया कि बेस लाइन सर्वे से छूटे दुद्धी ब्लॉक के पात्रों को सरकार के निर्देश पर एलोबी 1( लेफ्ट आउट बेस लाइन सर्वे) के तहत 4507 पात्रों का चयन हुआ उसके बाद एलओबी 2 के तहत 1234 पात्रों का चयन हुआ।उसके बाद सरकार हर घर शौचालय मुहैया उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नॉन एलोबी भी सर्वे कराया जिसमें ब्लॉक क्षेत्र से 1886 पात्रों का चयन किया गया।जो एक सप्ताह पूर्व ही किया गया है।जिसे 15 मार्च तक हर हाल में पूर्ण करा लेना है।उन्होंने बताया कि नॉन एलोबी के तहत बघाडू में 195 ,झारो में 135, जोहरुखाड़ में 133, महुअरिया में 173 ,मझौली में 114,निमियाडीह में 148 पात्रों के चयन हुए है।