“हिन्दू महापंचायत” कल ,हिन्दू संगठनों का होगा महासमागम।
होगी हिन्दू समाज की उत्थान की चर्चा,लव जिहाद के खिलाफ होंगे मुखर।
दुद्धी। स्थानीय तहसील परिसर स्थित रामलीला मंच पर विश्व हिंदू परिषद’बजरंग दल’ के तत्वाधान में “हिन्दू महापंचायत”का आयोजन किया जा रहा है जहाँ हिन्दू धर्म की मान सम्मान सुरक्षित रखने को लेकर दम्ब भरा जाएगा।हिन्दू धर्म के विभिन्न समुदाय के लोगों एकता के सूत्र में पिरोया जाएगा और आये दिन हिन्दू समाज के दलित ,आदिवासी बहन बेटियों को धर्म विशेष के युवकों के लव जेहाद के चंगुल से बचाने को लेकर जनजागरूकता भी फैलाई जाएगी।विश्व हिंदू परिषद ‘बजरंग दल’ने उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में पहुँचकर हिन्दू समाज की उत्थान में अपने विचार साझा करने का अपील किया है जिससे आगे की रूपरेखा तैयार की जा सके।