◆लगातार कई वर्षों से होता आ रहा है यह अनुष्ठान
◆8 जनवरी को होगा पूर्णाहुति व विशाल भण्डारा
दुद्धी-सोनभद्र। तहसील मुख्यालय पर स्थित श्री संकटमोचन मन्दिर पर श्रीरामचरितमानस का अखण्ड पाठ का शुभारंभ पूरे विधि विधान से हुआ। मन्दिर के प्रधान पुजारी पंडित कल्याण मिश्र व उनके पुत्र ऋषभ मिश्र ने प्रारम्भिक पूजन अर्चन के बाद श्रीरामचरितमानस के अखण्ड पाठ का शुभारंभ कराया। यह अखण्ड पाठ आज 7 जनवरी से प्रारम्भ होकर 8 जनवरी को अपराह्न 1 बजे तक पूर्ण होगा।श्रीरामचरितमानस अखण्ड पाठ के पूर्ण होने के पश्चात हवन होगा।
पाठ व हवन के बाद विशाल भण्डारे का भी आयोजन है। मन्दिर के पुजारी ने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस अनुष्ठान में आने की अपील की है।







