कचरा फेंकने को लेकर पड़ोसी के परिवारजनों ने महिला को किया लहूलुहान ,पहुंची अस्पताल।

◆कचरा फेंकने को लेकर पड़ोसी के परिवारजनों ने महिला को किया लहूलुहान ,पहुंची अस्पताल।

दुद्धी।विंढमगंज थाना क्षेत्र के बूटबेड़वा गांव की निवासीनी चांदनी पुत्री संजय आज सुबह 6:30 बजे घर का कचरा फेंकने गई थी।जब कचरा फेंक कर वापस आई तो उसी के बगल में रहने वाले पट्टीदार चांदनी के घर पहुँच कर गाली गलौज करने लगे और उसकी माँ रीना देवी कि पिटाई भी कर दी।जिससे रीना देवी का सिर फट गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से खून से लथपथ पीड़िता को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विंढमगंज में लाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार कर दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया। दुद्धी पहुँची महिला का चिकित्सकों ने बेहतर उपचार किया।महिला ने अपना मेडिकल कराकर वापस अपने घर लौटकर विंढमगंज थाने में तहरीर देकर न्याय की  गुहार लगाई है।