रेणुकूट उपचुनाव : नगर पंचायत अध्यक्ष बनी निशा सिंह

दुद्धी। कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच तहसील मुख्यालय पर आज रेनुकूट नप अध्यक्ष उपचुनाव की मतगणना आज सम्पन्न हुई।जिसमें स्वर्गीय बबलू सिंह की पत्नी निशा सिंह ने भारी मतों से विजय हासिल किया। निशा सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी अनिल सिंह को 1586 मतों से परास्त किया। उपचुनाव में निशा सिंह को 3476 मत , अनिल सिंह को 1890, भाजपा के उम्मीदवार शारदा खरवार को 51 ,राजपति साहनी को 34 मत ,04 मत नोटा के पड़े तथा 120 मत अवैध घोषित हुए।सुबह 8 बजे से शुरू हुए मतगणना 12 बजे दोपहर तक पूर्ण कर ली गयी।
जिसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए निर्वाचन अधिकारी मनमोहन मिश्रा ने विजेता उम्मीदवार निशा सिंह को अपने हाथों प्रमाण पत्र सौंपा।

मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम थे, अभेद सुरक्षा में कुल 150 पुलिस के जवान 5 थानाध्यक्ष 2 प्लाटून पीएसी तैनात किए गए थे।इस दौरान एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ,एएसपी अभय नाथ त्रिपाठी , उपजिलाधिकारी सुशील कुमार यादव ,दुद्धी सीओ संजय वर्मा , घोरावल सीओ , प्रभारी निरीक्षक दुद्धी अशोक कुमार सिंह , थानाध्यक्ष विंढमगंज प्रदीप कुमार , बभनी थानाध्यक्ष अविनाश चंद्र सिन्हा के साथ अन्य थानाध्यक्ष मौजूद रहें।