सौभाग्य योजना के तहत ग्राम पंचायत बहराडोल के खोखा ,पकडेवा, में ग्रामीणों में बांटे 200 सोलर लाइट

दुद्धी। आज  पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के साथ  अपराध समीक्षा बैठक  में उपस्थित होने के  उपरांत  दोपहर 2:00 बजे  दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के अतिदुरह गांव बहराडोल के खोखा,पकडेवा,में  आज सौभाग्य योजना के तहत विधायक हरिराम चेरों के द्वारा ग्रामीणों में 200  सौर ऊर्जा सोलर प्लेट का वितरण किया।
  अतिदुरूह ग्रामीण अंचलों में बिजली की दुर्व्यवस्था देखते हुए क्षेत्रीय विधायक हरीराम चेरो के द्वारा दोपहर 2 बजे के बाद  बहराडोल ,पकडेवा व खोखा के ग्रामवासियों को सौभाग्य योजना के तहत सौर ऊर्जा वितरण किया ,जिसे पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशियां देखने को मिली।इस मौके पर यतेन्द्र  चेरो विधायक पुत्र,योगेश यादव,सविन्द चेरो,राजू,देव कुमार,हाथी नाला पुलिस राजेन्द्र सहित ग्रामीण जनता मौजूद रहे।